-->
जानिये ! क्या है मुस्लिम लीग का सच  ?

जानिये ! क्या है मुस्लिम लीग का सच ?

मुस्लिम लीग का  सच   -






अंग्रेजों ने फूट डालो राज्य करो की नीति के तहत उच्च वर्गीय मुसलमानों को कांग्रेस से पृथक कर एक संगठन स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया। 
     October 1906 ई. में शिमला में तत्कालीन वायसराय लार्ड मिंटो से मुसलमानों  का एक प्रतिनिधिमंडल आगा खां के नेतृत्व में मिला।इस प्रतिनिधि मंडल ने सरकार के प्रति वफादारी प्रस्तुत करने का आग्रह किया।
      वायसराय  मिंटो  से आश्वासन प्राप्त करने के पाश्चात्य बंगाल में मुसलमानों द्वारा बंगाल विभाजन के समर्थन में सभाओं का आयोजन किया गया।

मुस्लिम लीग की स्थापना-
                    
                                   30 दिसंबर 1906 को ढाका के नवाब सलीम उल्ला खां, आगा खां तथा मुहसिन उल मुल्क  के नेतृत्व में मुस्लिम लीग की स्थापना हुई। सलीम उल्ला खां मुस्लिम लीग के संस्थापक बने। जबकि आगा खां Muslim League के प्रथम अध्यक्ष बने।लखनऊ  में मुस्लिम लीग ने अपना मुख्यालय बनाया।

उद्देश्य - 
* मुसलमानों में ब्रिटिश सरकार के प्रति निष्ठा बढ़ाना।
* मुसलमानों के राजनीतिक अधिकारों की रक्षा करते हुए इसका विस्तार करना।
Note- 
1907 में  मुस्लिम लीग का वार्षिक अधिवेशन करांची में तथा 1908 अमृतसर में हुआ 
1908 के अमृतसर अधिवेशन में मुस्लिम लीग ने पृथक निर्वाचन मंडल की मांग की जिसे 1909 के marle मिंटो सुधार में मान लिया गया ।
1908 में सैय्यद अमीर अली ने मुस्लिम लीग की एक शाखा लंदन में स्थापित किया।

0 Response to "जानिये ! क्या है मुस्लिम लीग का सच ?"

एक टिप्पणी भेजें

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article