-->
 यूपी सरकार इस विभाग के पांच हजार रिक्त पदों पर जल्द ही कर सकती है भर्ती

यूपी सरकार इस विभाग के पांच हजार रिक्त पदों पर जल्द ही कर सकती है भर्ती

कुपोषण जैसी आपदा को दूर करने वाली उत्तर प्रदेश सरकार के विभाग कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे हैं। उत्तर प्रदेश विभाग में लगभग पांच हजार पद खाली हैं। बाल विकास व पुष्टाहार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह ने सभी पदों को भरने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं। विभाग 18 मण्डलों में उपनिदेशक की तैनाती भी करेगा। विभाग में लगभग मुख्य सेविकाओं के 3737, कनिष्ठ सहायकों के 538, सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 222 और सीडीपीओ के 434 पद खाली हैं। इनमें कुछ सीधी भर्ती तो कुछ पदोन्नति से भरे जाने हैं। बीते दिनों हुई समीक्षा बैठक में मंत्री स्वाति सिंह ने रिक्त पदों का ब्योरा लिया तो पता चला, कि अधिकारी सुनवाई नहीं करते हैं। 






उन्होंने इन पदों को भरे जाने के लिए टाइमलाइन तलब की थी, लेकिन विभाग ने  कोई सूचना नहीं दी। अभी तक केवल 106 सीडीपीओ के पद सीधी भर्ती से भरे गए हैं। मुख्य सेविकाओं के 50 फीसदी पद प्रोन्नति और 50 फीसदी सीधी भर्ती से भरे जाते हैं। मुख्य सेविका के 375 पद ही प्रोन्नति के हैं बाकी पद सीधी भर्ती के हैं।

इन सभी पदों पर जल्द ही नियुक्ति  की जा सकती है,  जिसकी सूचना विभाग द्वारा जल्द ही जारी की जा सकती है। 




Knowingegainers





0 Response to " यूपी सरकार इस विभाग के पांच हजार रिक्त पदों पर जल्द ही कर सकती है भर्ती "

एक टिप्पणी भेजें

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article