हिन्दू लड़कियों की मौत पर सांसद निशिकांत दुबे ने एनआईए की जाँच मांगी... बांग्लादेश से हो सकता है जिहादियों का कनेक्शन
झारखंड में एक के बाद एक हिन्दू लड़कियों की मौत के मामले सामने आ रहे हैं। इससे हिन्दू संगठनों में गुस्से की लहर है। अभी एक दिन पहले ही झारखंड के दुमका में आदिवासी युवती का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला जिसके वाद खुलासा होता है कि इसके पीछे भी मुस्लिम युवक का हाथ है।
झारखंड के दुमका में नाबालिग लड़की का शव पेड़ से लटकती हालत में मिलने के बाद सियासत तेज हो गई है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे इस मामले में काफी सक्रिय हैं और सिलसिलेवार तरीके से ट्वीट कर राज्य सरकार पर हमला बोल रहे हैं।
दुबे ने राज्य की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए है। इतना ही नहीं उन्होंने तीनों आरोपियों की नागरिकता को लेकर एनआईए से जांच की मांग की है। आपको बता दें कि दुमका में एक और बच्ची का शव पेड़ से लटका मिलने पर हड़कंप मच गया।
बच्ची कथित तौर पर गर्भवती थी और जब उसने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो उसकी हत्या कर दी। दुमका के एसपी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा है कि आरोपी पर आईपीसी की धारा 376 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सिलसिलेवार ट्वीट कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने लिखा कि पहले शाहरुख़ .. फिर अमानत अली और अब अरमान अंसारी , ये सब भारत के नही होंगे .. जरूर उस पार से आए होंगे। इसकी जांच एनआईए से होनी चाहिए।
निशिकांत दुबे ने हेमंत सोरेन की पार्टी जेएमएम को झारखंड मुक्ति मोर्चा न कहकर झारखंड मुस्लिम मोर्चा करार दिया और कहा कि इनका एजेंडा आदिवासी का खात्मा और बांग्लादेशी घुसपैठों को झारखंड में बसाकर जनसंख्या बढ़ाना है।
0 Response to "हिन्दू लड़कियों की मौत पर सांसद निशिकांत दुबे ने एनआईए की जाँच मांगी... बांग्लादेश से हो सकता है जिहादियों का कनेक्शन"
एक टिप्पणी भेजें